अंबिकापुर (वीएनएस)। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने किसानों के हित के लिए पांच मांगों को लेकर किसानों के हित के लिए सहकारी समितियों के बाहर किया धरना प्रदर्शन है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों को वर्मीकंपोस्ट के रूप में अमानक खाद को लेने की बाध्यता समाप्त करने और किसान हित में पांच अन्य मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले के 12 मंडलों के 40 सहकारी समितियों में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंबिकापुर मनीष बारी, अंबिकापुर ग्रामीण हीरा राजवाड़े, उदयपुर नरेंद्र सिंह, मैनपाट गोपाल यादव, लुण्ड्रा सतीश जयसवाल, धौरपुर प्रदीप कुमार प्रेमी, बतौली किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दुर्योधन पैकरा, कुन्नी कन्हैया सर्राफ, दरिमा श्रवण कुमार सिंह, सीतापुर विनोद अग्रवाल, लखनपुर मोहपाल नवानगर मोहर साय तिर्की के नेतृत्व में सहकारी समितियों में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो कि प्रदेश किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के 2058 सहकारी समितियों में एक साथ किसान मोर्चा ने जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। सरगुजा जिले में 40 सहकारी समितियों में भाजपा सहित किसान मोर्चा के पूरे कार्यकर्ता धरना देकर समिति प्रबंधक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपे किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मिश्रा ने धरना में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने विगत साढे 3 वर्षों में किसान विरोधी नीतियां चलाई जा रही है।
किसान अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं हालात यह है कि सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं वर्तमान में अभी किसानी का समय आ रहा है प्रदेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है भूपेश सरकार किसानों को अमानक और घटिया खाद जो की रेत मिट्टी मिला है। जो खेतों के लिए बिल्कुल उपयोगी नहीं है किसान गोबर खाद प्रति एकड़ 90 किलो, 1000 रुपये मैं लेने के लिए मजबूर हैं किसान सरकार ने बेचे जा रहे घटिया खाद को लेना नहीं चाहते किसान समितियों में जाते हैं और यदि गोबर खाद लेने से मना करते हैं तो समिति प्रबंधक ने यूरिया और डीएपी देने से साफ मना किया जाता है जिससे किसान हताश व परेशान है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहचान किसानों से है और आज हमारे सरगुजा के अन्नदाता किसानों की हालत बद से बदतर है किसान मोर्चा ने प्रदेश की भूपेश सरकार से मांग की है। कि सभी किसानों को प्रति एकड़ 3 बोरी 90 किलो गोबर खाद खरीदी की बाध्यता समाप्त हो साथ ही किसानों को आर्थिक रुप से वर्मी कंपोस्ट खरीदने की छूट हो और वर्मी कंपोस्ट मानक हो और रेत नहीं मिला हुआ हो, प्रदेश सरकार ने हाल ही में जारी राजीव गांधी नया योजना के अंतिम किस्त की राशि में 40 से 50% तक की कटौती करते हुए करीब 470 करोड़ की राशि किसानों को कम जारी की गई है।
इस अंतर की राशि को तत्काल किसानों को जारी किया जाए, किसानों का दाना दाना खरीदने का वादा था। क्योंकि छत्तीसगढ़ में रवि की फसल भी पर्याप्त मात्रा में होती है अतः फसल की खरीदी 2500 प्रति क्विंटल में तत्काल प्रारंभ किया जाए, अपने घोषणापत्र के अनुरूप 2 वर्ष का लंबित बोनस देने का वादा किया था किंतु भूपेश सरकार साढ़े 3 वर्ष से अधिक हो गए बकाया बोनस की राशि तत्काल जारी कर अपना वादा पूरा करें, राज्य सरकार प्रतिवर्ष गिरदावरी के नाम पर किसानों के खाते से लगातार कटौती कर रही है कहीं मेड काटे जा रहे हैं तो कहीं खेत ही कम कर दिए जा रहे हैं जिससे पूरे किसान आक्रोशित हैं। भाजपा किसान मोर्चा मांग करती है कि किसानों की संपूर्ण खेती हर रकबे का 15 क्विंटल का ही के हिसाब से धान खरीदी किया जाना सुनिश्चित करें, राज्य सरकार यदि इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो भाजपा किसान मोर्चा किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस दौरान सरगुजा जिले में 12 मंडलों के 40 सहकारी समितियों में आयोजित धरना प्रदर्शन में किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल प्रदेश ,भाजपा जिला मंत्री राधे ठाकुर कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश्वर राजवाड़े अनिल सिंह चंद्रिका यादव श्रवण दास गुरु शरण सिंह राजू मानिकपुरी बिंदेश्वरी पैकरा जमुना प्रसाद यादव नीरू मिस्त्री किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह मनोज कंसारी जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राजू पांडे सुनील बघेल आशीष गुप्ता रामप्रवेश राजवाड़े धर्मेंद्र जायसवाल पन्ना लाल राजवाड़े संजय राजवाड़े आसुमल गर्ग दिवस दुबे छोटे लाल माथुर अमित पटेल मनोज प्रसाद संजय इक्का संजू कश्यप विकास सोनी सौरभ विश्वकर्मा नंदकिशोर विनोद मिश्रा अभी सोनी, संगीता कंसारी ब्रह्मा देव गुप्ता परशुराम सुनील तिवारी रोशन कुशवाहा विजय कुमार रामभरोस रोशन कुशवाहा शिवप्रसाद सिंह देवेश सिंह विजय मिंज मोती दास संदीप सोनी आगरा रामजी महेंद्र सिंह नरेश सिंह मनोज सिंह रामकेश्वर सघन सिंह विश्वजीत व्यापारी इंद्रजीत यादव दिलेश्वर रुपेश आर्य दीपक दास मोती गुप्ता प्रदुमन पैकरा विवेक चौहान भागीरथी सिंह कुंदन अवतार परमेश्वर दास महेश कुमार महावीर कुमार नाग गणेश यादव सूरज यादव मोहित नामदेव परमेश्वर यादव त्रिवेणी अजय वर्मा बाल किशोर यादव मथुरा यादव इसपर जितेंद्र यादव आशीष सुरेश प्रजापति बसंत खाखा सुरेश यादव अशोक गुप्ता लक्ष्मण यादव जयनाथ सिंह आशु बाबा महेश यादव के साथ-साथ किसान भी शामिल रहे।