बिलासपुर (वीएनएस)। लोक निर्माण व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू 25 मई रतनपुर भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार साहू हिल इको रिसोर्ट कुरदर से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे रतनपुर पहुंचेंगे। रतनपुर में महामाया मंदिर का दर्शन करने के बाद जिला पर्यटन समिति तथा मंदिर समिति व विभागीय अधिकारियों से चर्चा तथा पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।