कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं

Posted On:- 2022-05-24



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को राशन कार्ड, पेंशन प्रकरण, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण व राजस्व से संबंधित अन्य प्रकरणों को गंभीरता लेते हुए समय-सीमा में निराकरण करने कहा। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने अधिकारियों को जनदर्शन में पेंशन, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों का भी समय-सीमा में उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने और निराकरण करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।