जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टरअग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से दुलदुला तहसील के ग्राम दुलदुला निवासी छाया बाई वल्द मधुसूदन राम की मृत्यु 10 अप्रैल 2019 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता मधुसूदन राम के लिए 4 लाख तथा दुलदुला तहसील के ग्राम चराईडाड़ निवासी रूझो बाई की मृत्यु 16 अगस्त 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र मनधर राम के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।