अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास व धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू 25 मई 2022 को दोपहर 3 बजे कार द्वारा जिला कोरबा के कटघोरा से जिला सरगुजा के मैनपाट के लिए प्रस्थान करेंगे। साहू शाम 6:30 बजे शैला टूरिस्ट रिसॉर्ट मैनपाट पहुंचेंगे तत्पश्चात वे विभागीय अधिकारियों से चर्चा व विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे।