नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने स्व. कैलाश देवी को अर्पित की श्रध्दांजलि

Posted On:- 2022-05-24



अंबिकापुर (वीएनएस)। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की माता स्व. कैलाश देवी के शोक सभा में पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. श्रीमती कैलाश देवी एक ममतामयी मां थी। उन्होंने उदारभाव से परिवार का पालन पोषण किया व जीवनमूल्य के लिए महत्वपूर्ण संस्कार दिए। यही कारण है कि उनकी पुत्री श्रीमती रेणुका सिंह मंगलवार को समाज जीवन में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित करते दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे इसकी कामना की है।