रायपुर (वीएनएस)। ग्राम बड़ांजी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छिंदगांव से आए उमेश कुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपके द्वारा शुरू की गई सामूहिक सिंचाई योजना से किसानों को लाभ मिला है ।वर्तमान में कोड़ेबेड़ा, कुम्हली, बडांजी और बड़ांजी 02, भानपुरी गांवों को योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे अब गांव में खलिहान हरे-भरे हैं । जब से आपके नेतृत्व में सरकार आई है किसान हितों में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है । कश्यप ने कहा कि सरकार बनते ही आपने किसानों को उनकी जमीन वापस दिलाकर हमारे 10 गांवों के आदिवासी समुदाय को उजड़ने से बचाया है । किसानों ने मुख्यमंत्री को किसान हितैषी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।