राशन वितरण में गड़बड़ी : गिरजापुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

Posted On:- 2022-05-24



बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। ग्राम पंचायत गिरजापुर के ग्रामीणों ने पीड़ीएस दुकान संचालक के उपर राशन वितरण मे गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए।

कलेक्टर व जिला पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात कर शिकायत प्रत्र सौपे है। ग्रामीणों का आरोप है की गिरजापुर राशन दुकान संचालक ने राशन वितरण में हितग्राहियों को अतिरिक्त चावल को नही दिया जा रहा है। माह दिसम्बर 2021 में भी किसी भी हितग्राहियों को अतिरिक्त चावल नही दिया गया था। वही अप्रेल माह का अतिरिक्त चावल नही दिया गया है।

ग्रामीण  समीम उल्ला राम कुमार साहू ने बताया की हम लोगो के नाम पर बिते माह में आनलाइन में 72 किलो चावल दिखा रहा था लेकिन संचालक ने 42 किलो ही चावल दिया था। वही फारूख खान का कहना है की मेरे पत्नी के नाम राशन कार्ड है जिसमे माह अप्रैल में 50 किलो चावल आया था परन्तु संचालक ने महज 35 किलो ही चावल दिया गया था।कम चावल देने के संबंध में जब संचालक से पुछा जाता है हमें धमकाया जाता है।

शिकायत के बाद भी नही होती है संचालक विरूध कोई कार्रवाई 

ग्रामीण का आरोप है राशन दुकान संचालक से परेशान होकर हम लोगों ने तीन से चार बार जिला प्रशासन को अपनी शिकायत प्रत्र सौप चुके है इसके बावजूद आज तक दुकान संचालक के विरूध कोई ठोस कार्रवाई जिला प्रशासन ने नही की जिससे संचालक का और हौसला बुलंद हो गया। ग्रामीणो का आरोप है की संचालक ने गरीबो के हक का मिलने वाला खाद्धयान हो बदरबाट किया जा रहा है।