मैनपाट (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद विद्यालय नर्मदापुर में विद्यार्थी प्रवेश चयन प्रक्रिया में मंगलवार को अपर कलेक्टर सुश्री तनुजा सलाम गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव सहायक खंड शिक्षा अधिकारी तजम्मूल हसन तहसीलदार मैनपाट मोहन भारद्वाज व समस्त पालकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
जिसमें 65 विद्यार्थी ने आवेदन किया था। जिसमें 35 बालिका व 30 बालक थे। जिसमें 25 बालक एवं 25 बालिका का चयन करना था किंतु प्राचार्य एवं शिक्षकों ने घोर लापरवाही बरती गई चयन प्रक्रिया लाटरी लाटरी माध्यम से होना था। जिसमें शिक्षकों ने एक विद्यार्थी का नाम दो बार अंकित किया तथा उन्होंने अपात्र विद्यार्थियों का नाम भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया तथा वर्ग वार गोसवारा नहीं बनाया गया था।
जिसके कारण अपर कलेक्टर सुश्री तनुजा सलाम ने प्राचार्य रफेल बैक को जोरदार फटकार लगाई वह चयन प्रक्रिया रद्द करने की घोषणा की। इस संबंध में एबीसी सर्व शिक्षा अभियान कामेश श्रीवास्तव ने बताया कि अपर कलेक्टर सुश्री तनुजा सलाम चयन प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं थी पुनः चयन प्रक्रिया के लिए सूचना पटल पर प्रकाशित की जाएगी।