कलेक्टर-एसएसपी ने ली वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक

Posted On:- 2022-05-24



 रायपुर (वीएनएस)। शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर सौरभ कुमार  और  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन  और  पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर ने संचालित हो रहे तथा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शनों की जानकारी लेकर अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है।

उन्होंने आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले धरना, प्रदर्शन रैलियों के दौरान संभावित ट्रैफिक समस्या पर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने राजस्व पुलिस अधिकारियों को एक- दूसरे से सतत संपर्क बनाए रखने तथा समन्वय से काम करने कहा।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर गोपाल वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एन.आर साहू, अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई, बी सी साहू सहित पुलिस राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।