रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 24 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.37 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 53 सैंपलों की जांच में 15 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 4 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में अब कुल 62 मामले सक्रिय हैं।
आज दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ व सरगुजा से 1-1, रायपुर-कोरबा से 3-3 तथा बिलासपुर से 5 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 21 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं बालोद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
प्रदेश के 14 जिले महासमुंद, धमतरी, जांजगीर-चांपा एवं दंतेवाड़ा में 1-1, राजनांदगांव एवं जशपुर में 2-2, दुर्ग, सूरजपुर, रायगढ़ एवं सरगुजा में 3-3, कबीरधाम एवं कोरबा में 5-5, बिलासपुर में 10 तथा रायपुर में कोरोना के 22 मामले सक्रिय हैं।