प्रदेश स्तरीय कांग्रेस कार्यशाला 1 जून से

Posted On:- 2022-05-24



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एआईसीसी के सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं सप्तगिरी शंकर उल्का एंव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में उदयपुर चिंतन शिविर में लिये गये निर्णयों का प्रदेश में मूर्तरूप दिये जाने के संबध में बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में उदयपुर नव चिंतन शिविर में लिये गये निर्णयों को प्रदेश कांग्रेस के संगठन में लागू किये जाने के लिए कार्ययोजना बनाने एक कार्यशाला का आयेजन 1 और 2 जून को किया जायेगा।

जोन स्तर तक संगठन की इकाई गठन तथा प्रदेश में एक राजनैतिक समिति का गठन किया जायेगा। 9 अगस्त से प्रत्येक जिला कांग्रेस ने अपने जिलों में 75 कि.मी. लंबी पदयात्रा निकाली जायेगी इसके साथ ही एआईसीसी ने की जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा पर भी चर्चा हुई। जिलों में भी कार्यशाला के आयोजन की रूप रेखा बनाई गयी तथा सदस्यता बही से की गयी सदस्यता के डिजीटलीकरन एवं संगठन चुनाव के संबन्ध में व्यापक चर्चा की गयी।

बैठक में प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव, अंबिका मरकाम, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री पियुष कोसरे, वासुदेव यादव, अरूण सिसोदिया, सुमित्रा धृतलहरे शामिल थे।