राज्यपाल उइके को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

Posted On:- 2022-05-24



रायपुर (वीएनएस)। राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से मंगलवार को बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने राज्य के किसानों के विभिन्न समस्याओं के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने राज्य में अमानक वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं आपूर्ती की समस्या एवं किसानों को बोनस राशि वितरण को लेकर राज्यपाल से चर्चा की और संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा । राज्यपाल उइके ने यादव को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल के अन्य सदस्य श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूनम चंद्राकर, युधिष्ठिर चंद्राकर, गौरी शंकर श्रीवास, आलोक सिंह ठाकुर एवं पंकज घोष उपस्थिति थे।