बॉडी बिल्डिंग चैम्पीयनशिप मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रतिभागी ने जीता रजत

Posted On:- 2022-05-24



रायपुर (वीएनएस)। पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर मंडल में 21-22 मई को आयोजित ऑल इंडिया आर पी एफ/आर पी एस एफ बॉडी बिल्डिंग चैम्पीयनशिप प्रतियोगिता मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रतिभागी आरक्षक ऋषिकेश भांड, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सेटलमेंट, रायपुर (रायपुर मंडल) ने 90 और 100 किलोग्राम वर्ग में ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया ।

आरक्षक ऋषिकेश भांड ने ऑल इंडिया खेल प्रतियोगिता में पदक जीत कर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को गौरवान्वित किया। महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने पदक विजेता आरक्षक ऋषिकेश भांड को बधाई देते व्यक्तिगत पुरस्कार से पुरस्कृत किया । इसके साथ ही महानिरीक्षक ने खेलों में महिला बल सदस्यों को भी भाग लेने प्रोत्साहित किया तथा खिलाडी बल सदस्यों को आवश्यक सभी सुविधाएं प्रदान करने तीनों मंडल सुरक्षा आयुक्तों को निर्देशित किया।