बलौदाबाजार (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजनाओं और कार्यक्रमो पर आधारित विकास प्रदशर्नी ग्रामीण क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदशर्नी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आॅडिटोरियम में फोटो प्रदशर्नी के चौथे दिन मंगलवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लगभग 400 सौ से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों, नगर पंचायत के पाषर्दों और एल्डरमैन ने प्रदशर्नी का अवलोकन कर इसकी सराहना की।
राज्य सरकार की ओर से आम जनता की भलाई के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं से आम लोगों के जीवन में काफी बदलाव आया है। विकास प्रदशर्नी में प्रदेश सरकार की इन योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि इस फोटो प्रदशर्नी का अवलोकन करने आ रहे हैं। इसी क्रम में आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष त्रिलोक चंद सलूजा ने पाषर्दों के साथ प्रदशर्नी का अवलोकन किया। सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से बीते साढे तीन साल के दौरान ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किए गए हैं।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना सहित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष भाटापारा सुमित्रा परमेश्वर वर्मा ने ग्रामीण अवस्था को मजबूती प्रदान करने सुराजी गांव योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना से गौ-पालकों चरवाहों की स्थिति मजबूत हुई है। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सिमगा के विवेक अग्रवाल ने भी प्रदशर्नी का अवलोकन कर सराहना की। प्रदशर्नी देखने आए विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत कोनारी के सरपंच विश्रम पटेल, ग्राम पंचायत छड़िया के सरपंच गजेंद्र साहू, विकासखंड बलौदा बाजार के ग्राम पंचायत तरसिव के सरपंच बंशीलाल चेलक, ग्राम पंचायत जुड़ा की सरपंच अनिता श्यामलाल घृतलहरे, ग्राम पंचायत मुण्डा के सरपंच सुमित्रा संतोष वर्मा, विकासखंड बिलाईगढ़, ग्राम पंचायत सोनाडुला सरपंच यशवंत साहू, ग्राम पंचायत खजरी सरपंच गुरुबारी बाई, ग्राम पंचायत बांसउरकुली सरपंच गणेश राम यादव, विकासखंड भाटापारा ग्राम पंचायत दतरेंगी उप सरपंच हिमित यदु, ग्राम पंचायत टोनाटारा सरपंच श्रीमती सत्या धु्रव, सरपंच परसवानी (अ) निमर्ला बाई वर्मा, नगर पंचायत पलारी पार्षद ताजेंद्र, कन्नौजे, संतोष देवांगन, नगर पंचायत लावन पार्षद मनोज पाण्डेय, एल्डरमैन गोपीचंद साहू, नगर पंचायत बिलाईगढ़ पार्षद कन्हैया खूंटे, मनोज देवांगन, एल्डरमैन दयाशंकर देवांगन,भुनेश्वर ने भी उसकी सराहना की।