जिला हॉस्पिटल में पोषण पुनर्वास केंद्र जल्द ही छात्रावासों में लगेगा गोबर गैस प्लांट

Posted On:- 2022-05-24



बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार करते हुए जिला हॉस्पिटल बलौदाबाजार में कुपोषित बच्चों के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र बनाने के कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। जिससे कुपोषित बच्चों व महिलाओं को कुपोषण से बचाने में काफी मदद मिलेंगी। साथ ही उन्होंने विकासखंड मुख्यालयों में स्थित आदिवासी छात्रावासों में एक एक गोबर गैस प्लांट लगाने के निर्देश क्रेडा व संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। उक्त गोबर गैस का उपयोग छात्रावासों में खाने बनाने में वैकल्पिक ईंधन के रूप में किया जाएगा। साथ ही आज उन्होंने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्याे की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्यं करने के निर्देश दिए है। उन्होनें कहा कि राजस्व व पंचायत विभाग के कार्य अधिक लंबित रहतें है। संबंधित अधिकारी कर्मचारी ऐसे कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेते हुए समय सीमा के भीतर आवेदनों को निराकारण करनें के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इस कार्य में किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री का जिले में भ्रमण तय है। इस दृष्टि से शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले योजनाओं का क्रियान्वयन शत प्रतिशत हो उसकी जिम्मेदारी संबंधित जिला अधिकारियों की होती है। इस कार्य मे जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना एवं फसल परिवर्तन में तेजी व गौठानों को अधिक सशक्त करनें के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना, पौनी पसारी, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, सुराजी गांव योजना, गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं उनका विस्तार, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महतारी दुलार योजना, वन अधिकार पत्र वितरण जैसे अन्य योजनाओं का विस्तृत समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि गौठानों को ग्रामीण आजीविका का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए है। हमें इस हिसाब से भविष्य की योजना बनाकर समय सीमा के भीतर क्रियान्वयन करना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री आगमन की दृष्टि से जिला अधिकारियों के बीच कार्य का विभाजन कर जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा लगातार क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां पर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए जा रहे है ऐसे निर्देशो का पालन सम्बंधित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करैंगे। उन्होंने इस दौरान सीमार्ट में विक्रय बढ़ाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किए है। साथ ही सभी जिला अधिकारियों को अपने अपने स्तर में जनचौपाल लगाकर आवेदनों को निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। उक्त बैठक में सभी जनपदों से आॅनलाइन माध्यम से सभी एसडीएम, सीईओ व अन्य विभागों के अधिकारी गण जुड़े हुए थे। बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, डीएफओ के.आर. बढ़ई एसडीएम प्रतिष्ठा ममगाईं सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहे।