कोण्डागांव (वीएनएस)। कोण्डागांव जिले के निर्माण के साथ जिले में स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाओं के बेहतर होने की आशा लोगों के मन में थी। जिसके पश्चात मुख्यालय में जिला अस्पताल की स्थापना की गई थी। लोगों की आशाओं के अनुरूप आज जिला अस्पताल में गंभीर से गंभीर रोगों का नि:शुल्क ईलाज किया जा रहा है। यहां लगे आधुनिक उपकरणों से जिला अस्पताल नित नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। जिले में गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों की संख्या को देखते हुए इनके ईलाज के लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जिसमें सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. एस नागुलन की भी नियुक्ति जिला अस्पताल में की गई थी। विगत 03 माह के भीतर जिला अस्पताल में आये जटील रोगों जैसे लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, ओरल कैंसर सर्जरी, स्तन कैंसर सर्जरी, आंत रूकावट सर्जरी, अग्नाषय के कैंसर की सर्जरी, पेट और छाती का आघात, कैंसर गर्भाषय ग्रीवा, आंत से संबंधित कुल 165 सर्जरियां सम्पादित की गई हैं। जिसमें डॉ. नागुलन की ओर से किये गये नवजात और बाल चिकित्सा, आपातकाल, जन्मजात विसंगतियां से संबंधित 49 बड़े आॅपरेशन भी शामिल हैं। जो जिला अस्पताल की एक बड़ी उपलब्धि है कि जहां आकांक्षी जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सर्वोत्कृष्ट़ सेवाएं जिला अस्पताल में उपलब्ध कराई गई है। जो न सिर्फ जिले अपितु संभाग के अलग-अलग कोनों से आने वाले गंभीर रोग से पीड़ित निर्धन एवं गरीब तबके की भी नि:शुल्क सेवा कर रहा है।