कोण्डागांव (वीएनएस)। मंगलवार को जिला चिकित्सालय में कलेक्टर के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ टी.आर. कुंवर के निर्देशानुसार चिरायु मेगा कैम्प का आयोजन किया गया था। इस कैम्प में 0 से 18 वर्ष के गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस कैम्प के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बालाजी हॉस्पिटल रायपुर व सत्य सांई हॉस्पिटल रायपुर से एक दिन पूर्व से ही कोण्डागांव पहुंची थी। बालाजी हॉस्पिटल रायपुर से न्यूरोसर्जन एमसीएच विशेषज्ञ डॉ. हितेन्द्र उइके, इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विशाल आनंद एवं कॉर्पोरेट हेड उज्जवल जायसवाल शिविर में उपस्थित थे। सत्य सांई हॉस्पिटल से विशेषज्ञ कॉडिर्योलॉजिस्ट डॉ. अतुल प्रभु, स्टॉफ नर्स रजनी पटेल, स्टॉफ नर्स मंजुलता राठौर शिविर में शामिल हुये। इनके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय कोण्डागांव से विशेषज्ञों की एक टीम उपस्थित थी। जिनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना मीणा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रूपेन्द्र साहू, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रूद्र कश्यप, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मयुर चांदेकर, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. काव्या रेड्डी, दन्त चिकित्सक डॉ. परमेश्वर पात्र, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पदमनाथ बघेल, क्लीनिकल सॉयकोलॉजिस्ट मधु बघेल उपस्थित रहे। इस चिरायु कैम्प के लिए नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ सभी विकासखंडों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भी ग्रामीण इस शिविर में शामिल हुए थे। इसके अतिरिक्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के बच्चों ने भी शिविर में भाग लिया। चिरायु दल की ओर से लाभाथिर्यों को कैम्प में लाने के लिए सहयोग किया जा रहा था।
इस शिविर में कुल 120 बच्चों का चिन्हांकन विशेषज्ञ दलों की ओर से किया गया। कुल चिन्हांकित बच्चों में हृदय रोग के 12, नेत्र रोग के 10, अस्थि रोग के 18, नाक-कान-गला रोग के 13, हाथ में तकलीफ के 03, और अन्य 64 बच्चे शामिल थे। इनके अतिरिक्त 04 बच्चों के लिए नि:शक्तता (दिव्यांगता) प्रमाण पत्र भी बनाया गया। सिविल सर्जन मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय बसाक की ओर से इस आयोजन को अगले वर्ष भी करने व स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्ता में सुधार करने केलिए प्रेरित किया गया व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनल ध्रुव की ओर से लाभार्थी बच्चों की संख्या को और अधिक बढ़ाये जाने के लिए प्रयास करने के लिए सुझाव दिये गये।