शासन की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नये कलेवर में परिवर्तित

Posted On:- 2022-05-24



राजनांदगांव (वीएनएस)। शासन के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नये कलेवर में परिवर्तित हैं। हजार मील के सफर की शुरूआत एक छोटे कदम से होती है, इस बात की मिसाल यह योजना है। जिसके माध्यम से बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढऩे की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाये गये हैं। जिले में 9 सवर्सुविधायुक्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित हैं। दीवारों को उम्दा पेटिंग से सजाया गया है। वहीं आकर्षक लैब और अध्ययनशील वातावरण बच्चों के लिए प्रेरक है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में विद्यालय की संकल्पना ने धीरे-धीरे मूर्त रूप लिया है। जिले में 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्याथिर्यों के प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जिसमें विद्याथिर्यों के 2947 सीट के लिए 10 हजार 377 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 1 हजार 292 विद्याथिर्यों का चयन कर भर्ती की गई है। जिससे बच्चों व उनके अभिभावकों में उत्साह एवं खुशी है। वहीं शिक्षक के 70 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जो 10 जून तक पूर्ण हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में 93, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ में 181, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव में 197, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया में 208, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुईखदान में 130, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गंडई में 132, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंबागढ़ चौकी में 122, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला में 81 तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मानपुर में 148 विद्याथिर्यों का चयन कर भर्ती किया गया है।