
रायपुर (वीएनएस)। कैवल्यधाम तीर्थ में स्नेहयशा मसा की निश्रा में 15 दिवसीय जैन संस्कार बालिका शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन शिविर के संयोजक पंकज चोपड़ा ने बालिकाओं को मोटिवेट करते हुए मेंढक की कहानी सुनाई और कहा कि हम जब भी कुछ अच्छा करते है तो कई सारी चुनौतिया हमारे सामने आती है। अपने लक्ष्य के साथ हमें हमेशा चलते रहना चाहिए। हमारे आस पास बहुत सारी नेगेटिव चीजे होंगी। जो हमे पीछे करने के लिए कई नेगेटिव बाते भी कहेंगी लेकिन उसे हटाते हुए पॉजिटिव रहते हुए हमेशा आगे बढ़ना है।
इंटरनेशनल ट्रेनर शिल्पा नाहर ने एटीट्यूट पर वर्कशॉप ली। उन्होंने बताया कि बिलीव, इमोशन और फिलिंग से एटीट्यूट बनता है। एटीट्यूट 3 प्रकार के होते है। पॉजिटिव, नेगेटिव और न्यूट्रल। पॉजिटिव एटीट्यूट में हमें सबके लिए थैंक फुल होना चाहिए। सबको धन्यवाद करना सीखे इससे व्यवहार अपने आप बन जाएगा। यदि हम नेगेटिव एटीट्यूट रखते है तो हमें सब नेगेटिव ही दिखाई देगा। इससे कई काम, रिस्ते में बुरा असर होता है। इसके अलावा ऐसी परिस्थिति जहां हमें जवाब देने की जरूरत नहीं है वहां हम न्यूट्रल रहकर सब संभाल सकते है। उन्होंने बताया कि हम अपना किस्मत नहीं बदल सकते एटीट्यूट बदल सकते है इससे हमारी जिंदगी बदल सकती है। इस दौरान जवाहर सुरी सेट्टी ने बालिकाओं से कहा कि जीवन में कई सारी कठिनाइयां आती है हमें कठिनाई से सीखते हुए उसी के हिसाब से फैमिली को लेकर चलना चाहिए।