राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 04, शक संवत 1944, ज्येष्ठ, कृष्ण, दशमी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 12, शव्वाल 23, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 20 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।
प्रीति योग रात्रि 10 बजकर 44 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ, विष्टि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय : सुबह 05 बजकर 25 मिनट पर। सूर्यास्त : शाम 07 बजकर 10 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 21 मिनट तक। अमृत काल शाम 06 बजकर 22 मिनट से 08 बजकर 02 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त : राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 10 बजकर 32 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय : दुर्गा चालीसा का पाठ करें, मूंग की दाल का दान करें।