रायपुर (वीएनएस)। अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में कल सुबह 10 बजे "एनजीओ गठन की प्रक्रिया तथा समाज में इसकी भूमिका" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में एनजीओ के गठन की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों में एनजीओ की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।
महाविद्यालय के समाज कार्य विभाग और आइक्यूएसी द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद और समाजसेवी अजय तिवारी करेंगे।
इस कार्यशाला में बाल कल्याण समिति रायपुर के अध्यक्ष सरवत हुसैन नकवी और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में समाजशास्त्र तथा समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर एल.एस. गजपाल विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित रहेंगे। कार्यशाला में एनजीओ गठन करने के इच्छुक व्यक्तियों को कार्यशाला में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।