भोपाल (वीएनएस)। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मध्यप्रदेश के आंगनबाड़ी बच्चों के लिए 1 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा की है। अक्षय कुमार ककी इस भावना का मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए सार्वजनिक किया है।
शिवराज सिंह ने अपने ट्वीट पर बताया, बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने मध्य प्रदेश के आंगनबाड़ी बच्चों के लिए 1 करोड़ रुपए दान स्वरूप प्रदान किया है। दरअसल, शिवराज सिंह ने 50 आंगनबाड़ी बच्चों के लिए एक रैली निकालकर लोगों से सहयोग लेने की बात कही थी। उन्होंने इस रैली का नाम पुनीत प्रयास रखा था।
इस बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से ट्वीट किए जाने पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि मुझे बहुत खुशी होगी अगर मैं किसी तरह आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए कुछ कर सकूं। यह एक बहुत ही अच्छा काम है। और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह इसके लिए आपको संबल दे। और इसके बाद उन्होंने श्री शिवराज सिंह चौहान को इस कार्य के लिए एक करोड़ रुपए देने की पहल की, जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।