देश में, राज्य में, किसी शासकीय विभाग में किसी तरह का भ्रष्टाचार है तो कोई समस्या नहीं हैं। समस्या तब तक नहीं है कि जब तक किसी को परेशानी नहीं होती है। किसी को परेशानी होती है तो फिर भ्रष्टाचार समस्या हो जाती है। सरकार के पास शिकायत होती है, जांच होती है, कार्रवाई करनी पड़ती है, एक अधिकारी को हटा दिया जाता है, उसकी जगह दूसरा अधिकारी आ जाता है, एक मंत्री को हटा दिया जाता है तो उसकी जगह दूसरी आदमी मंत्री बना दिया जाता है। उसके बाद फिर आपसी सहमति से भ्रष्टाचार चलता रहता है। इस देश में भ्रष्टाचार को सब गाली देते हैं, इसका रोना रोते हैं. लेकिन भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होता है। चुनाव में वादे जरूर किए जाते हैं कि हमारी सरका बनेगी तो भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सरकार बनने के बाद भी कहा जाता है कि हमारी सरकार आते ही भ्रष्टाचार खत्म कर दिया जाएगा। कहते सब लोग हैं लेकिन कोई कर नहीं पाया है। पंजाब में आप की सरकार बनी थी तो कहा गया था कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर देगी। सरकार बनने के बाद आप पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल ने कहा भी था कि कुछ दिनों के भीतर हमने पंजाब में भ्रष्टाचार समाप्त कर दिया है। उनके इस कथन की पोल पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कमीशन मांगने के आरोप में मंज्ञिणंडल से हटाने व गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने से खुल गई है। लोगो के मन में सवाल तो उठेगा ही जब केजरीवाल ने कह दिया था कि पंजाब में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है तो फिर यह मंत्री कमीशन कैसे मांग रहा था। किसी राज्य में ऐसा नहीं होता है कि कोई मंत्री कमीशन मांगे और सीएम को पता न चले। पता तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी होगा लेकिन उन्होंने पहले कोई कार्रवाई इसलिए नहीं की कि बाद तो छिपी हुई थी। किसी ने शिकायत नहीं की थी। जब यह बात खुल गई और सरकार को लगा कि अब इस मामले को संभालना पड़ेगा तो उसने वही होशियारी की जैसी होशियारी दूसरे राजनीतिक दल करते आए हैं। इससे पूरी सरकार को भ्रष्ट कहा जाए सरकार को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि हां एक मंत्री भ्रष्ट था, जिसे पता चलते ही हटा दिया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया । सरकार को भ्रष्टाचार से आरोप से बचाने के लिए मंत्री को हटा दिया गया तथा इस मौके का उपयोग सरकार की छवि को चमकाने के लिए कर लिया गया। मंत्री पर कार्रवाई होने से सरकार की छबि को नुकसान नहीं हुआ। सभी सरकार यहीं करती है जब सरकार व मंत्री की छबि से किसी एक की छबि अच्छी बनानी हो तो राजनीतिक दल अक्सर सरकार की छबि को ही बचाते हैं। केजरीवाल ने भी यह किया। मंत्री की कुर्बानी देकर सरकार को बचा लिया गया है। इसे कहते हैं आपादा को अवसर में बदल लेना।