सहायक ग्रेड-3 की भर्ती परीक्षा की मेरिट सूची जारी

Posted On:- 2022-05-25



कांकेर (वीएनएस)। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग जगदलपुर ने कांकेर जिले के विभिन्न विभागों में तृतीय श्रेणी (सहायक ग्रेड-3) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कौशल परीक्षा उपरांत वर्गवार मेरिट सूची का प्रकाशन किया गया है।

अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि 6 और 7 जून नियत की गई है तथा अभ्यर्थियों को सूचना पत्र भी जारी किया गया है। अभ्यार्थी अपना रोल नम्बर जिले के  वेबसाईट www.kanker.gov.in में अवलोकन कर सकते हैं।