झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर कलेक्टर ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Posted On:- 2022-05-25



बेमेतरा (वीएनएस)। संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट में कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने बुधवार 25 मई को सवेरे 11 बजे अधिकारियों/कर्मचारियों को झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर बस्तर अंचल के झीरम घाटी नक्सल हमले में शहीद हुए।

जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने एवं छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए शपथ लिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, सुश्री हीरा गवर्ना सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। जिले के विकासखण्डों, तहसील स्तर के कार्यालयों में भी शासकीय सेवको ने नक्सलवाद एवं हिंसा के विरुद्ध लड़ने एवं छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने की शपथ ली।