रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) के समस्त अधिकारीयों और कर्मचारियों ने 25 मई 2013 को नक्सल हिंसा में शहीद हुए समस्त शहीदों को नमन करते हुए सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजली दी।
इस अवसर पर चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शर्मा ने सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों को हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ को पुन: शांति का टापू बनाने के लिए संकल्पित रहने की शपथ भी दिलाई।