बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। कटकोना चौकी प्रभारी धनंजय सिह ने ग्राम पंचायत करहीयाखाड़ में चलित थाना लगाया।
इस दौरान ग्रामिणो को चौकी प्रभारी धनंजय सिंह ने कोरिया पुलिस ने चलाई जा रही निजात अभियान के संबंध में रूबरू कराई ।
उन्होने बताया की जिले निजात अभियान का बेहतर परिणाम देखे जा रहे। पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। आप सभी के सहयोग से ही समाज से नशे को दुर किया जा सकता है। किसी व्यक्ति अगर नशे का कारोबार करता है तो आप लोगो इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दे। आयोजित चलित थाना में एक भी पुलिस को शिकायत प्राप्त नही हुई।