राशन दुकान की शिकायत मिलने के बाद जांच करने पहुचे अधिकारी

Posted On:- 2022-05-25



बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। शासकिय उचित मुल्य दुकान गिरजापुर मे शिकायत की जाच करने पहुचे विभागीय अधिकारियों के सामने ग्रामिणो ने शिकायतों का अंबार लग गया। जांच अधिकारी के सामने हितग्राहियों ने संचालक के उपर माह दिसम्बर 2021 का अतिरिक्त चावल नही दिये जाने का आरोप लगाये। वही अप्रैल  माह का अधिकांश हितग्राहियों ने राशन कम देने की शिकायत की।

गिरजापुर शासकिय उचित मुल्य दुकान के संचालक के ऊपर हितग्राहियों ने राशन वितरण मे गड़बड़ी किये जाने की सोमवार को कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाये थे। ग्रामीणो की शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए कलेक्टर ने खाद्ध अधिकारी को जाच करने का निर्देश दिये थे। बुधवार को दोपहर में जैसे ही विभागीय अधिकारी पीड़ीएस दुकान की जाच करने सैकड़ों की संख्या मे हितग्राहियों ने राशन नही मिलने का आरोप लगाया।

जांच अधिकारी ने हितग्राहियों की राशन कार्ड का अवलोकन किया जिसमें विक्रेता के चावल की मात्रा राशन कार्ड़ दर्ज मिला। ग्रामिणो ने संचालक के हितग्राहियों से गाली गौलौज करने का आरोप लगाया।

जांच के दौरान संचालक ने 10 कट्टी चावल स्टाक होना बताया गया। वही शेष खाद्धयान निरंक पाया गया।स्टाक पंजी एवं वितरण पंजी विक्रेता के जाच अधिकारी को नही दिखाया।

हितग्राहियों ने जाच अधिकारी के समक्ष राशन दुकान संचालक को हटाये जाने की माँग रखी। वही ग्रामीणो का कहना है की अगर विभाग के द्वारा दुकान संचालक को नही हटाया गया तो आने वाले दिनो में सभी ग्रामीण एकजूट होकर सड़क पर बैठ कर घरना प्रदर्शन किया जायेगा।