बालोद (वीएनएस)। नगर पालिका बालोद ने नए भवन निर्माण में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित कुमार साहू ने बताया कि रेनवाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की दिशा मे नगर पालिका बालोद गंभीर है, नए भवन आने के तत्काल बाद वहाँ पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराया गया है। निकाय के अन्य भवनों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्मित है। नगर पालिका विगत वर्षों से लगातार प्रयास है जिसके तहत कुछ हैंडपंपों एवं मोटर पंपों के समीप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराया गया है।
उन्होंने बताया की वर्षा जल संरक्षण के संबंध में समय-समय पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाता है एवं मुनादी के माध्यम से आम नागरिकों को सूचित किया जाता है। उन्होंने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशानुसार 150 वर्गमीटर के अधिक के भूखंड के निजी भवनों मे रेनवाटर हार्वेस्टिंग नियम अनिवार्य किया गया है, जिसके तहत नए निर्माणकर्ता से एफ.डी.आर. के रूप मे अमानत राशि जमा कराई जा रही है। भवन निर्माण पूर्ण पश्चात यदि भू-स्वामी ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण नही किया जाता है तो जमा एफ.डी.आर. राजसात करते हुये निकाय के नियुक्त एजेंसी के माध्यम से निर्माण कराया जा रहा है। इसी प्रकार निकाय क्षेत्र के समस्त शासकीय कार्यालयों को रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाये जाने की जानकारी इस कार्यालय में मंगाई गई है।