खरसिया (वीएनएस)। सिविल हॉस्पिटल में 25 मई को नंदकुमार पटेल व दिनेश पटेल के शहादत दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया।जिसमे उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सीएमएचओ एसएन केशरी, खरसिया एसडीएम अभिषेष गुप्ता, बीएमओ अभिषेक पटेल, तहसीलदार हितेश साहू, बीपीएम सूरज पटेल सहित नगर व ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा जेएसडब्ल्यू प्लांट के वर्कर, एनसीसी के युवक युवतियों सहित 60 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। दिवस विशेष पर शहीद स्मारक स्थल में मंत्री उमेश पटेल ने अपने पिता शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की।
वहीं कहा कि खरसिया अस्पताल की समस्याओं को दूर कर अब इसे सर्व सुविधा युक्त बनाया जा रहा है। पहले डॉक्टरों का अभाव दूर किया गया फिर उपकरणों को पूर्ण किया गया। ऑक्सीजन प्लांट और ब्लड बैंक की स्थापना की गई। अब हमारी प्राथमिकता यही होगी कि यहां पर स्वयं का वाहन भी हो। वहीं बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ अतिशीघ्र ही अपनी सेवाएं अस्पताल में देंगे।
कांग्रेसी मनाते हैं काला दिवस
छत्तीसगढ़ के इतिहास में 25 मई का दिन काला दिवस के रूप में याद किया जाता है। 9 साल पहले 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर झीरम घाटी में नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर ताबड़तोड़ हमला किया था।
नक्सलियों ने किये गए हमले में प्रदेश की पहली पंक्ति के कई कांग्रेसी नेताओं समेत 31 लोग शहीद हो गए थे। नक्सलियों के हमले में शहीद होने वालों में कांग्रेस के विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल दिनेश पटेल और महेंद्र कर्मा जैसे कद्दावर लोग शामिल थे। हर वर्ष कांग्रेस परिवार ने अपने शहीद नेता नंदकुमार पटेल व दिनेश पटेल की याद में ब्लड डोनेट केम्प करवाया जाता है।
बुधवार को ब्लड डोनेट कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वालो में सिविल हॉस्पिटल खरसिया के प्रभारी दिलेश्वर पटेल जीवन दीप समिति के संदस्य मेडिकल कालेज रायगढ़ और चपले हॉस्पिटल के स्टापो ने कड़ी मेहनत कर इस पुनीत कार्य को सफल बनाया गया।