सीएम जगदलपुर में करेंगे भेंट-मुलाकात 

Posted On:- 2022-05-26



जगदलपुर (वीएनएस)। सीएम भूपेश बघेल आज जगदलपुर में दो स्थानों पर भेंट मुलाकात करेंगे। सीएम सबसे पहले प्रियदर्शिनी स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। भैंसगांव में सीएम का पहला भेंट मुलाकात कार्यक्रम होगा। यहां जनता से मिलने के बाद सीएम बघेल बकावंड जाएंगे। यहां पर भी भेंट मुलाकात में शामिल होने के बाद सीएम बघेल देर शाम आदिवासी सम्मलेन में शामिल होंगे।