कांग्रेस से सिब्बल का इस्तीफा

Posted On:- 2022-05-26



कांग्रेस में नव संकल्प शिविर के बाद उम्मीद की जा रही थी कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक हो जाएगा। ऐसा हुआ नहीं है। सुनील जाखड़,हार्दिक पटेल के बाद अब कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस नेतृत्व से असंतुष्ट नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला जारी है।पहले पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। सुनील जाखड़ पचास साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे, ऐसे कांग्रेस नेता वैसे तो कांग्रेस नहीं छोड़ते हैं लेकिन उनके साथ जैसा व्यवहार हुआ उसके बाद वह कांग्रेस में रह नहीं सकते थे। वे भाजापा में शामिल हुए हैं, इससे भाजपा को पंजाब में फायदा होगा क्योंकि यहीं उसको अनुभवी, जनाधार वाले नेताओं की जरूरत है, पार्टी को मजबूत करने के लिए। पंजाब में भाजापा जितनी मजबूत होगी, कांग्रेस को उतना ही नुकसान होगा। सुनील जाखड़ के बाद हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। वह भी आने वाले समय में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को चुनाव जिताने में कुछ तो मदद कर सकते थे। लेकिन उन्हें पार्टी से जोड़े रखने की कोई कोशिश ही नही की गई और उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब कांग्रेस के जी-23 के सदस्य कपिल सिब्बल ने कांग्रेस छोड़ दिया है तथा सपा के सहयोग से बताौर निर्दलीय सांसद राज्यसभा के लिए नामांकन भी भर दिया है। उन्होने कांग्रेस तो छोड़ा लेकिन सपा में शामिल नहीं हुए हैं। बताया जाता है कि वे कांग्रेस छोडऩे से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले थे। उन्होंने कोई पद मिलने की संभावना को टटोला होगा। जब उन्हें लगा होगा कि अब कांग्रेसे से किसी भी राज्य से उन्हेैं राज्यसभा में नहीं भेजा जा सकता तो उन्होंन अपना जुगाड़ शुरू किया होगा। उन्होंने राजनीतिक दलो ंके नेताओं के इतने केस लड़े हैं कि कई दलों में उनकी मदद करने वाले लोग है। आखिर बात अखिलेश यादव के साथ बन गई। निर्दलीय नामांकन उन्होने भर दिया है तथ सपा के सहयोग से वह राज्यसभा में पहुंच जाएंगे। सिब्बल सहित जितने नेताओं ने कांग्रेस को छोड़ा है वे सब कांग्रेस में कोई पद नहीं मिलने से निराश होकर छोड़ा है। हकीकत यह है कि कांग्रेस सरकार अब महज दो राज्यों में रह गई है। छत्तीसगढ़ व राज्स्थान। दोनों राज्यों से ज्यादा लोगों को राज्यसभा में नहीं भेजा जा सकता। इससे कई कांग्रेस नेता निराश होंगे। कांग्रेस है तो बड़ी पार्टी, उसके पास पुराने नेता भी बहुत हैं। सभी पद चाहते है , संगठन में,राज्यसभा मे और सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि अब कांग्रेस नेता कांग्रेस में अपना भविष्य नहीं देख रहे है तथा दूसरे दलों में तलाशने लगे हैं। फिर नव संक्लप शिविर में यह भी कहा गया है कि चुनाव में व संगठन में पचास वर्ष के कम आयु वालों को पद व टिकट दिया जाएगा। इससे भी कांग्रेस के उमरदराज नेता निराश हुए होंगे। वे नेता भी निराश हुए होंगे जो अपने पुत्रों के कांग्रेस में सांसद व विधायत बनाना चाहते हैं। स्वाभाविक है कि जनि लोगों को कांग्रेस में पद व टिकट नहीं मिलेगा व दूसरे दलो में अपने लिए संभावना तलाशेंगे। सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल, कपिल सिब्बल ऐसे ही नेता जिनको कांग्रेस में अपना राजनीतिक भविष्य नहीं दिखा तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस बदलाव के दौर से गुजर रही है, उसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नए लोग सामने आएँगे, पुराने लोग पार्टी छोड़ जाएंगे.इससे उसे नुकसान भी होगा तथा फायदा भी होगा।