मितानिन चयन होने से ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता के कार्यों में आई तेजी 

Posted On:- 2022-05-26



खरसिया (वीएनएस)। ग्राम करपीपाली में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति सदस्य, सरपंच, उपसरपंच और मितानिन प्रशिक्षिका श्रीरेन्द्र बंजारे, मितानिन हेमलता यादव तथा गीतांजलि तथा ग्रामिण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान ग्राम स्वास्थ्य समिति में आने वाली राशि का उपयोग कैसे और किन कार्यों में किया जाए, इस बात पर विचार-विमर्श कर सहमति बनाई गई। वहीं मुख्य रूप से गांव के कमजोर वर्ग के बुजुर्गों  के  लिए मच्छरदानी वितरण, किशोरियों के लिए महामारी स्वच्छता के लिए सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया । स्वास्थ्य सम्बन्धी स्लोगन गाँव के दीवारों पर लिखवाए गए।

कुछ लोगों के श्रमदान से गांव के तालाब के आसपास साफ-सफाई भी करवाई गई। विगत वर्षों से ग्राम करपीपाली में मितानिन की जगह खाली थी, जिसमें ग्राम सभा समिति का कार्य ठप हो गया था, लेकिन मितानिन चयन के बाद एक बार पुनः ग्राम स्वास्थ्य समिति सक्रिय हो गई है।