दतिमा मोड़ (वीएनएस)। भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बुंदिया रवाडी पारा हल्का नंबर 29 में बीती रात तेज आंधी तुफान आने से बुंदिया के कई घर उजड गए लेकिन पटवारी अभय सिंह को कई बार फोन से सूचना देने पर नहीं आए न स्थानीय जनप्रतिनिधियों का फोन उठाते है। शक्ति केंद्र बुंदिया के प्रवास दौरान भटगाव मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, पूर्व जनपद सदस्य अमिन सिंह ने मौका जांच किया लाखों का छती हुआ है।
लेकिन हल्का पटवारी अभय सिंह नहीं आते है ग्रामीण जन बताए की फोन करने पर नहीं आते है गांव मे फौती नमांतरण, जाति, निवास के बहुत सारे काम है लेकिन पटवारी साहब हल्का में नहीं आते न मौका का मुआएना करते है पटवारी को आए हुए दो माह हो गया लेकिन इनका कार्यलय नहीं है ग्राम मे क्षतिग्रस्त घर जिनका नाम भरत सिंह आ.अनंत राम चेरवा जिनका लाखों का नुकसान हुआ।
वहीं फुलसाय रवाडी, चेतन आ.रामप्रसाद चेरवा जिनका घर पुरी तरह छतीग्रस्त हो गया है लेकिन राजस्व विभाग किसी का सुध लेने तक नहीं आए। ग्राम पंचायत बुंदिया के समस्त ग्रामीण जन जिला प्रशासन से मांग करते है की तत्काल मुआवजा राशि दे और हल्का पटवारी के उपर उचित कार्रवाई करे ।