रायपुर/जगदलपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार शाम जगदलपुर जिला मुख्यालय में आयोजित आदिवासी समाज सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धरमपुरा में लगभग 10 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।