अपहरण कर नाबालिग ने मासूम के मुंह-हाथ में टेप चिपका जंगल में छुपाया

Posted On:- 2022-05-26



बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। खड़गंवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक ने नाबालिग ने महज 100 रुपए के खातिर एक डेढ़ वर्षीय बच्चे को घर से अपहरण कर बच्चे को जंगल मे लेजाकर मुंह हाथ मे टेप चिपकाकर छुपा दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम ने आरोपी के कब्जे से बच्चे को छुड़ा लिया साथ ही अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार महज 100 रुपए ना देने से गुस्साए एक नाबालिग ने डेढ़ वर्षीय मासूम का अपहरण कर उसे जंगल में छुपा दिया था ।पुलिस की सुझबूझ से समय रहते बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। खडगवां थाना क्षेत्र में रहने के मझौली गांव में रहने वाले वंश कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती रात लगभग 1:30 बजे अचानक बिजली कट गई इस दौरान हम दोनों पति पत्नी घर से बाहर निकल कर टहल रहे थे।

इस दौरान घर में सूनेपन का फायदा उठाकर एक नाबालिग युवक घर में घुस गया और बिस्तर में सो रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को उठाकर अपने साथ ले गया जब परिजन घर पहुंचे तो घर में मासूम को न देखकर इधर-उधर तलाश किये लेकिन मासूम का कही पता नही चला। जिसके बाद पीड़ित ने आनन फानन में पड़ोसियो के साथ थाने पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल आसपास तलाश शुरू कर दी। तभी संदेह होने पर गांव के ही एक नाबालिक युवक से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने बच्चे को अपने जर्सी में लपेटकर जंगल में छुपाना बताया।

जिसके बाद पुलिस ने युवक के बताए हुए जगह में पहुंची जहां पुलिस ने देखा कि डेढ़ वर्षीय मासूम के मुंह में टेप चिपका हुआ है और हाथ में भी टेप लगा हुआ है।मासूम बच्चे को पुलिस ने तत्काल कब्जे मे लेकर हास्पिटल पहुंची।वही आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है।