अंबिकापुर (वीएनएस)। जंगल जमीन जैव विविधता जल श्रोत वन्य जीवों को रहवास आदिवासियों के आजीविका संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए सम्पूर्ण हसदेव अरण्य क्षेत्र को खनन मुक्त रखते प्रस्तावित सभी कोयला खदानें को निरस्त करने के लिए तमाम ग्रामवासी शांतिपूर्ण आदोलनरत है उनका यह आदोलन विगत 10 वर्षों से जैव जंगल जमीन की हिफ़ाज़त के लिए जारी है जो की केंद्र राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने जैव जंगल जमीन की अनदेखी कर अडानी और तमाम कॉरपोरेट के हांथो सौप देना पर्यावरण और देश हित के लिए घातक है। हसदेव अरण्य सहित प्रदेश के पांचवी अनसुची क्षेत्रों में ग्राम सभा की सहमती किए गए भूमि अधिग्रहण को रद्द कर जंगलों को सुरक्षित किए जाने को लेकर उस क्षेत्र के तमाम ग्रामवासी विगत 2 मार्च से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।
साथ ही उन्होंने परसा कोल ब्लॉक प्रभावित गांव साल्ही, हरिहरपुर और फतेहपुर की फर्जी ग्राम सभा की जांच की जाय और दोषियों पर कार्रवाई की जाने एवम् कोल ब्लॉक आवंटन को रद्द करने की माग करते की माग को लेकर तमाम ग्रामवासी शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चित काल तक धरनारत है।
आन्दोलनको समर्थन देने के लिए अंबिकापुर सरगुजा से छत्तीसगढ आदीवासी एकता महासभा से बाल सिंह सुरेंद्र सिंह कृष्ण कुमार सिंह(राज्य अध्यक्ष), छत्तीसगढ किसान सभा के राज्य महासचिव ऋषि गुप्ता ,दिलेश्वर सिंह, सी पी शुक्ला एटक से केके सिन्हा युनाईटेड फोरम ऑफ ट्रेड यूनियन से अनन्त सिन्हा ने आन्दोलन रत ग्रामवासियों को अपना समर्थन दिया।
अनिश्चित कालीन आंदोलन के प्रभारी राम लाल करियाम ने यह जानकारी दी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अपितु के लोगों का ही नही दूसरों राज्यो के लोगो का भी व्यापक जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। हमारी मांगो और संस्कृति की रक्षा के लिए हम आगे भी आंदोलनरत रहेंगे। और इस हसदेव अरण्य की हिफ़ाज़त के लिए अपनी इस अरण्य में गुज रहें ग्रामवासी और आदिवासियों की आवाज को राष्ट्रिय और अंतरराष्ट्रीय आवाज बनायेंगे। साथी उन्होने यह भी जहां इस आदोलन की गूज दुरस्त राज्यो तक पहुंच चुकी है वहीं महज हमारे गांव की आवाज़ जिला मुख्यलय अंबिकापुर जिसकी दूरी महज 70 कि.मी है। शायद अभी तक हमारे संघर्ष का दर्द उन्हे उन तमाम जनसंगठनों और नागरिकों ने अभी तक महसूस किया और आज भी हम उनकी उपेक्षा का शिकार है।
इस बात से हम सभी वनवासी बहुत ही दुखी है। उनका यह भी कहना है कि यह अरण्य क्षेत्र की लड़ाई सिर्फ हमारी ही नही है बल्कि सीधे सीधे यह पर्यावरण की हिफ़ाज़त की लड़ाई है। यदि हम है तो जंगल और जंगल है तो हम है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
दोस्तों यह हसदेव नदी है छत्तीसगढ़ में एक जीवनदायिनी नदी यह नदी लगभग 350 किलोमीटर लंबी है और इसके आसपास यह जो जंगल यह हसदेव और अरण्य के नाम से जाना जाता है इस जंगल में कई प्रकार के जीव जंतु पेड़ पौधे औषधि पाए जाते हैं यह जंगल लाखो एकड़ मैं फैला हुआ है इसी जंगल के कारण आसपास के क्षेत्रों में भरपूर बारिश होती है और शुद्ध हवा और ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है इसके अलावा यह जंगल कई क्षेत्रों में पानी की कमी को पूरा करती है। इस जीवनदायिनी नदी और जंगल को कोयला खदानों के लिए उजाड़ने की साजिश केंद्र एवं राज्य की सरकार अडानी से मिलकर कर रही है जिसके तहत लगभग प्रथम चरण में 10 लाख पेड़ पौधों को काटा जा रहा है कई गांव को उजाड़ा जा रहा है जब इतने सारे पेड़ कट जाएंगे गांव उजड़ जाएंगे तो पर्यावरण के साथ-साथ देश को भी नुकसान होगा मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं किस हसदेव को बचाने के लिए जो आंदोलन शुरू हुआ है उस मुहिम में आप सब हमारा साथ दें ।