कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 7 नए मामले, रायपुर से 3

Posted On:- 2022-05-26



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 26 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.23 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3 हजार 6 सैंपलों की जांच में 07 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। आज कबीरधाम, बिलासपुर, रायगढ व मुंगेली से 1-1 तथा रायपुर से 3 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 23 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 13 जिले बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। इसके अलावा दुर्ग, महासमुंद, जशपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा एवं मुंगेली, में 1-1, राजनांदगांव एवं रायगढ़ में 2-2, सरगुजा, सूरजपुर एवं बस्तर में 3-3, कबीरधाम में 4, कोरबा में 5, बिलासपुर में 11 तथा रायपुर में कोरोना के 14 मामले सक्रिय हैं।