रायपुर (वीएनएस)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को विकास की ओर ले जाने निरन्तर जनहित को लेकर निर्माण कार्यों व मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने कार्य किया जा रहा है। आज माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र.40, शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.38, वार्ड क्र.37 समता चौबे में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं जनता ने भी आंखों देखी विकास के कार्यों पर अपने जनसेवक को धन्यवाद दिया है।
विकास उपाध्याय ने कहा कि आम जन-मानस की मांगों के अनुरूप वार्ड क्र.37 में आज 1.49 करोड़ की लागत से नाला निर्माण का भूमि पूजन किया गया, विगत कई वर्षों से अग्रसेन चौंक, समता-चौबे की सड़कों में जलभराव की शिकायत आती थी और बरसात के दिनों में घुटने से नीचे तक पानी भर जाता था, इस नाले के निर्माण से उस क्षेत्र के हजारों लोगों को पानी भराव से निजात मिल पायेगी। इसके बाद माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 के रायपुरा में झेरिया यादव समाज के लिए 25.00 लाख, कोसरिया यादव समाज के लिए 20.00 लाख, रायपुर राज भवन रायपुरा के लिए 5.00 लाख, पं. गिरजा शंकर मिश्र विद्यालय के लिए 6.18 लाख, लिमाही तालाब के लिए 10.00 लाख, साहू समाज के भवन निर्माण के लिए 5.00 लाख का भूमि पूजन किया गया।
वहीं ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र.40 एवं डीडी नगर वार्ड क्र.41 के अन्तर्गत लगभग 6 कि.मी. की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए 1.80 करोड़ का भूमि पूजन किया गया। शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.38 के बजरंग नगर में सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15.00 लाख, उछला तालाब में नाला निर्माण के लिए 10.00 लाख, समता कॉलोनी में नाली निर्माण के लिए 19.00 लाख, पोद्दार तालाब के पास एवं आस-पास के गलियों में सी.सी. रोड व नाली निर्माण के लिए 19.50 लाख, लालगंगा विहार के पास नाली पुलिया व सड़क निर्माण के लिए 10.00 लाख, बांके बिहारी मन्दिर के पास नाली पुलिया व सड़क निर्माण के लिए 5.00 लाख, वंदना ऑटो के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50.00 लाख, वासुदेव पारा के भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5.00 लाख, बजरंग नगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5.00 लाख, बीच लाइब्रेरी-01 रामकुण्ड के भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5.00 लाख, डबरी पारा क्षेत्र में सी.सी. रोड व नाली निर्माण के लिए 2.83 लाख और श्याम खाटू मंदिर के पास नाली पुलिया निर्माण के लिए 2.54 लाख इत्यादि का आज काफी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच करोड़ों रूपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। आज इस भूमि पूजन में हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग सम्मिलित हुए एवं विकास उपाध्याय को धन्यवाद भी कहा।