भाजपा पूछ रही चेहरा कौन?

Posted On:- 2022-05-27



राजनीति में समय के अनुसार नेताओं के तेवर बदलते रहते हैं। तेवर आक्रामक हो तो उसे पार्टी के लिए अच्चा माना जाता है। राजनीति में जो ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं,उन्हं मजबूत नेता,आक्रामक नेता माना जाता है।छत्तीसगढ़ भाजपा की अब तक इसलिए आलोचना होती रही है कि वह आक्रामक नही है।वह कांग्रेस के सवालों का जवाब उसी आक्रामकता से नहीं दे पाती है। कांग्रेस की आक्रमकता के आगे भाजपा पस्त दिखाई देती है। भाजपा प्रदेश प्रभारी को लेकर भा कांग्रेस खूब आक्रमक रही है। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की हार के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी को दोषी बताया गया था। उनकी क्षमता पर सवाल उठाया गया था। उम्मीद की गई थी खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की हार से रमन सिंह व भाजपा प्रदेश प्रभारी को नुकसान होगा। लेकिन ऐसा कुछ अभी हुआ नहीं है। डी.पुरंदेश्वरी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनसे यह पूछे जाने पर कि भाजपा का चेहरा कौन होगा। उन्होंने पत्रकारों के इस सवाल का जवाब देने की जगह पत्रकारों से सवाल पूछा की अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? फिर दूसरा सवाल किया, कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू या भूपेश बघेल? भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे के विषय में कहा कि चुनाव में भाजपा का चेहरा विकास होगा। पिछले आठ सालों में केंद्र सरकार ने जनहित के जो काम किए हैंं,उसे लेकर भाजपा जनता के बीचे जाएगी। उसी के आधार पर वोट मांगेगी। पुरंदेश्वरी ने तेवर इसलिए दिखाए ताकि कांग्रेस के विषय में जनता में यह बात जाए कि भाजपा से मुख्यमंत्री का चेहरा पूछने वाली कांग्रेस में भी चेहरे को लेकर कोई आम सहमति नहीं है। वहां भूपेश बघेल कोई अकेले नेता नहीं है जिन पर आलाकमान पूरा भरोसा करता है। कांग्रेस में पिछला विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भी तो सीएम के लिए चार लोगों के नाम सामने आए थे। भूपेश बघेल,डा.चरणदास महंत, ताम्र्ध्वज साहू, टीएस सिंहदेव। आखिरी दौरा में दो ही सिंहदेव व भूेपेश बघेल बचे थे। इनमें से भूपेश बघेल को सीएम बनाया गया था। भाजपा प्रभारी यह बता रही हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस में सीएम का चेहरा कई लोग हो सकते हैं। भाजपा की कोशिश है कि भूपेश बघेल की छबि ऐसे कांग्रेस नेता की नहीं बनने देना है जो राज्य का एकमात्र सबसे जनप्रिय व आलाकमान को प्रिय नेता है। भाजपा प्रभारी की कोशिश यह बताने की है कि भूपेश बघेल कांग्रेस के कोई खास नेता नहीं है, वह राज्य कांग्रेस के टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू जैसे नेताओं में से एक हैं। भाजपा की यह रणनीति तो ठीक है कि भूपेश बघेल को सामान्य कांग्रेस नेताओं में से एक बताना। लेकिन वह यह भूल रहे हैं। भाजपा के पास भूपेश बघेल की टक्कर का एक भी नेता नहीं है जिसके दम पर जनता भाजपा को वोट दे। भाजपा के पास एक योगी जैसा वोट दिलाने वाला नेता होता तो यहा भी भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे पाती। भूपेश बघेल ने जमीन पर इतनी तैयारी कर रखी है कि पीएम मोदी के कार्यों के नाम पर छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस को टक्कर दे सके। पीएम मोदी का जादू लोकसभा चुनाव में चलता है। विधानसभा चुनाव में एक मजबूत लोकल नेता होना जरूरी है। जो भाजपा के पास है नहीं, है भी तो वह सामने नहीं लाना चाहती