अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगीं राज्यपाल

Posted On:- 2022-05-27



रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके 28 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस‘ के अवसर पर राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन द्वारा रायपुर में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस अवसर पर राज्यपाल उइके समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करेंगी।