कोल माफिया के बाद डीजल माफिया पर बरसे ओपी चौधरी 

Posted On:- 2022-05-27



रायगढ़ (वीएनएस) । जिले में माफियाओं ने  संचालित संगठित डीजल चोरी के दौरान ,बेखौफ होकर जवानों को ही कुचलने संबंधी विडियो पोस्ट करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कुछ दिन पहले ही कोरबा ज़िले की सबसे बड़ी खदान में संगठित रूप से चल रहे कोयला उत्खनन के वीडियो  को फर्जी बताकर सच में पर्दा डालने की कोशिश की गई l यह वीडियो जारी करते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और नोटिस भी जारी  किया गया । सोशल मंच में वायरल वीडियो के आधार पर यह जानकारी दी गई थी फिर किस आधार पर यह बयान बाजी हो गई कि मेरे ने जारी किया कोयला चोरी का वीडियो फर्जी है l भाजपा नेता ओपी  ने कहा कि इस तरह के मामलो में जांच का अधिकार विपक्ष को नही होता लेकिन सरकार सिस्टम के जरिए इस तरह के मामलो मे जांच कर सच्चाई का पता अवश्य लगा सकती है l छग की भूपेश सरकार ने  प्रदेश में सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई को प्रतिबंधित किया है जांच एजेंसियों पर प्रतिबंध सरकार की मंशा पर बड़ा सवाल है l ओपी ने कहा कि कोयला के संगठित चोरी के खिलाफ जनसरोकार से जुड़े मुद्दे पर आवाज उठा कर सच्चाई को सामने लाकर भाजपा ने विपक्ष धर्म का पालन किया है l जाँच का सिस्टम सरकार के हाथो में निहित है l इस मसले में फोरेंसिक जाँच करके सच्चाई सामने लाने की नैतिक जिम्मेदारी सरकार की है। कोरबा में माफिया  ने संचालित संगठित डीजल चोरी का वीडियो साझा करते हुए भाजपा नेता ओपी  ने सवाल पूछा कि डीजल चोर बेखौफ होकर जवानों को ही दबाने की बात करते हुये उन्हें कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। आखिर यह सब किसकी शह पर हो रहा है l डीजल चोरों से जवान जान बचाकर भाग रहे है इससे बड़ी विसंगति क्या हो सकती है l डीजल चोरी का वीडियो को जारी कर ओपी ने सिस्टम के चल रही गंदगी की सफाई को भी आवश्यक बताया l आखिर इस तरह के संगठित गिरोह का कार्य किसकी सरपस्ती में चल रहा है ?इसका खुलासा आवश्यक है l जॉच एजेंसी सीबीआई के प्रतिबंध को समाप्त किया जाए ताकि ऐसे मामले की सीबीआई  जाँच हो सके। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस तरह  की माफियागिरी  बंद कर ,कोरोना के बाद रोजी-रोटी के लिये संघर्ष कर रहे बेरोजगार युवा भाई-बहनों की चिंता करे।