कलेक्टर से केन्द्रीय जल जीवन मिशन टीम ने की मुलाकात

Posted On:- 2022-05-27



कवर्धा (वीएनएस)। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा से  शुक्रवार को केन्द्रीय जल जीवन मिशन की टीम अनूप द्विवेदी एवं पार्थ शाह ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किए गए कार्यों की चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।इसके बाद केन्द्रीय जल जीवन मिशन की टीम ने विकासखंड कवर्धा के ग्राम पंचायत रेंगाखार खुर्द, ग्रामपंचायत ललापुर कला एवं आश्रित ग्राम मदनपुर, ग्राम पंचायत बारदी में निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से चर्चा कर जल जीवन मिशन के अंर्तगत किए गए कार्यों की जानकारी ली और गांव में सभी घरों के नल कनेक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पानी जांच समिति जलवाहिनी से पानी की गुणवत्ता की जांच फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से करवाया। टीम ने हर घर नल जल योजना के माध्यम से प्राप्त हो रही पानी की सुविधा के बारे में गांव के निवासियों से जानकारी ली। गांव के निवासियों से जल जीवन मिशन के पूर्व पानी की होने वाली समस्या के बारे में तथा जल जीवन मिशन आने के बाद मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही डिस्ट्रिक वाटर टेस्टिंग लेब और डिस्ट्रिक वाटर टेस्टिंग लेब का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिक कबीरधाम सुनील शुक्ला, सहायक अभियंता बोडला रामा शंकर कश्यप, उप अभियंता तोमन लाल कुंजाम , केमिस्ट गुलशन प्रसाद शर्मा सहित जिला समन्वयक उपास्थित थे।