दंतेवाड़ा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बारसूर में ‘भेंट मुलाकात’ जन चौपाल में की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन ने त्वरित पालन किया जा रहा है।
जन चौपाल में मुख्यमंत्री से ग्राम पुरनतरई विकासखंड गीदम के दिव्यांग मुन्नी कवासी ने स्व रोजगार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी। जिस पर त्वरित पालन करते हुए कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सरपंच, मंडल संयोजक तथा पंचायत सचिव के हाथो दिव्यांग मुन्नी कवासी को ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत 50 हजार रुपये वित्तीय सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
राशि पाकर मुन्नी व उसका परिवार अत्यंत खुश है तथा आजीविका के लिए सहायता राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका कहना है कि वे इस राशि से अपने ही पारा में घर पर किराना दुकान प्रारंभ करेंगे