मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल

Posted On:- 2022-05-27



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बारसूर प्रवास के दिन रामलाल नेगी के यहां भोजन के लिए गये थे। तब उनके घर में देवगुड़ी पुजारी देवचन्द्र एवं पारावासीयों ने देवगुड़ी के निर्माण नये सिरे से कराने आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के परिपालन में निम्नानुसार कार्य देवगुड़ी में कराने का निर्णय प्रशासन  ने लिया जा कर कार्य स्वीकृत किया गया है। प्रवेश ने 1.56 लाख, तार फेंसिंग 4.60 लाख, सोलर पंप पेयजल 6.02 लाख, सीसी. सड़क 2.87 लाख, मंदिर देवगुड़ी 5.79 लाख, शौचालय 3.41 लाख, सैड 11.10 लाख वृक्षो के नीचे चबूतरा 1.44 लाख, . प्रकाश व्यवस्था सोलर लाइट 17.84 लाख कुल 52.63 लाख।