महिला समूहों को जिपं अध्यक्ष ने किया कृषि यंत्रों का वितरण

Posted On:- 2022-05-27



बिलासपुर (वीएनएस)। विकासखण्ड बिल्हा के शासकीय उद्यान रोपणी सरकंडा में महिला स्व सहायता समूहों को कृषि यंत्रों का शुक्रवार को  वितरण किया गया। खनन प्रभावित गौठान ग्रामों में कार्यरत इन महिलाओं को जिला खनिज न्यास निधि मद से 22 नग रोटरी पावर ट्रिलर एवं 22 नग पल्वराईजर मशीन जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने प्रदान की। इस अवसर पर बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका जितेन्द्र जोगी एवं कृषि स्थायी समिति सभापति बिल्हा श्रीमती सुभाषिनी मरावी उपस्थित रहीं।