रेसुब के अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता

Posted On:- 2022-05-27



रायपुर (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त, संजय कुमार गुप्ता को उनके 34 वर्ष के उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए 27 मई को केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम अलंकरण समारोह में भारतीय पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया। उनके इस सम्मान पर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष मिश्रा सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों व रेलवे सुरक्षा बल परिवार रायपुर मंडल, रेलवे के अन्य अधिकारियों व शुभचिन्तको ने बधाईयां दी है।