रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.03 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3 हजार 290 सैंपलों की जांच में 01 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 5 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 51 मामले सक्रिय हैं।
आज रायपुर से 1 नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। शेष 27 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 13 जिले बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
इसके अलावा दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, मुंगेली एवं जशपुर में 01-01, राजनांदगांव, कबीरधाम एवं सूरजपुर में 02-02, रायगढ़, सरगुजा एवं बस्तर में 03-03, कोरबा में 05, बिलासपुर में 10, रायपुर में कोरोना के 15 मामले सक्रिय हैं।