नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट के अटकोट में नवनिर्मित मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल उद्घाटन किया। ये अस्पताल 40 करोड़ की लागत से बना है। इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खुशी है कि नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ।
जनता जुड़ती है तो सेवा की शक्ति बढ़ जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि आज गुजरात की धरती पर आया हूं तो मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं। आपने मुझे जो संस्कार और शिक्षा दी, समाज के लिए जीने की बातें बताई, उसकी बदौलत मैंने मातृभूमि की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैंने किसी का सिर नहीं झुकने दिया।